अलमसीरा के अनुसार, सऊदी गठबंधन के फ़ाइटर जेट ने पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के अलहाली इलाक़े में एक घर पर बम्बारी की जिसमें 8 लोग हताहत व घायल हुए। मरने वालों में 1 मासूम बच्चा और 3 औरतें हैं, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।
बुधवार को भी सऊदी गठबंधन के फ़ाइटर जेट ने यमन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित ज़ालेअ प्रांत के अलहशा शहर पर हमला किया था, जिसमें 5 बेगुनाह आम नागरिक मारे गए।
यमन पर सऊदी गठबंधन के 26 मार्च 2015 से जारी हमलों में अब तक, 16000 यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और दसियों लाख बेघर हुए हैं।